Connect with us

क्राइम

सल्ट हादसे की तस्वीर पर हैप्पी दिवाली लिख सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, अब हुआ गिरफ्तार

सल्ट हादसे की तस्वीर पर हैप्पी दिवाली लिख सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, अब हुआ  गिरफ्तार
सीएन, रामनगर/पौड़ी।
अल्मोड़ा बस हादसे पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में पौड़ी पुलिस ने विशेष समुदाय के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अल्मोड़ा हादसे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिवाली के गाने के साथ पोस्ट कर हादसे का मजाक उड़ाया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमीर पुत्र अब्दुल रहमान नाम के एक व्यक्ति ने सोमवार को अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए सड़क हादसे का मजाक उड़ाते हुए एक्सीडेंट की तस्वीर को एक गाने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस की टीम तक जैसे ही ये वायरल पोस्ट पहुंचा। पुलिस ने पोस्ट का संज्ञान लेते हुए फेसबुक यूजर की तलाश शुरू की। पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में थलीसैंण हाल निवासी आमीर पुत्र अब्दुल रहमान को अरेस्ट कर लिया है। बता दें इस घटना के बाद से जिस तक भी ये पोस्ट पहुंचा उस व्यक्ति में उबाल था। क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के खलाफ प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की वर्तमान स्थिति व शैडो क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING