Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 4 युवतियां रेस्क्यू

उत्तराखंड: पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 4 युवतियां रेस्क्यू
सीएन, देहरादून।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। टीम ने सेक्स रैकेट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मौके से अलग.अलग राज्यों की 4 युवतियों का रेस्क्यू किया गया। आरोपी युवतियों को नौकरी और अच्छी तनख्वाह का लालच देकर देह व्यापार में धकेलते थे। मुख्य आरोपी संजू शाही वेबसाइट और व्हट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था। मुख्य आरोपी पहले में भी देह व्यापार के अपराध में नोएडा से दो बार जेल जा चुका है। बता दें कि, एसएसपी को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिलने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। गठित टीम ने बीती रात दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित एक होटल पर छापेमारी कीण् साथ ही टीम ने मुख्य आरोपी संजू शाही ;निवासी जिला बदरिया नेपाल, ब्रोकर आकाश गुप्ता निवासी धौलपुर राजस्थान और मोहम्मद अजकान उर्फ मोहम्मद सलमान निवासी रायबरेली को गिरफ्तार किया। होटल से अलग-अलग राज्यों. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा की 4 युवतियों को बरामद किया गया। आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि मुख्य आरोपी संजू शाही ने बताया कि वह नोएडा में देह व्यापार के अपराध में दो बार पहले जेल जा चुका है। अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को नौकरी और अच्छी तनख्वाह का लालच देकर यहां होटल में लाया गया था और देह व्यापार के लिए वेबसाइट पर फोन व मोबाइल के माध्यमों से ग्राहकों को संपर्क करते थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,6,7 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित महिलाओं को नियम अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी। फरार दो आरोपी होटल मालिक दीपक निवासी नई दिल्ली और ब्रोकर शोएब की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीजी हेल्थ उत्तराखंड पर आरटीआई नियमों की अनदेखी के आरोप, सीडी व डीवीडी की जगह प्रति पृष्ठ शुल्क व अलग से पोस्टेज चार्ज वसूली का मामला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING