Connect with us

क्राइम

कौन है सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला शख्स, पाकिस्तान से कैसा रिश्ता

कौन है सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला शख्स, पाकिस्तान से कैसा रिश्ता
सीएन, चंढीगढ़। पं
जाब में बुधवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने की कोशिश की गई। हमले की कोशिश उस दौरान हुई जब सुखबीर सिंह बादल धार्मिक सजा के तहत स्वर्ण मंदिर में गार्ड की ड्यूटी निभा रहे थे। जिस शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग की उसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नारायण सिंह चौड़ा है। बता दें कि नारायण सिंह चौड़ा का अपराधों से पुराना नाता है। वह साल 2018 में जेल से बाहर आया था। वह आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी से जुड़ा रहा है हालांकि अब यह संगठन सक्रिय नहीं है। चौड़ा को 2004 में आर्म्स एक्ट के तहत मामले में दोषी पाया गया था। वह मूल रूप से गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक का रहने वाला है। 2018 में जेल से बाहर आने के बाद वह दल खालसा और अन्य सिख संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है। चौड़ा के खिलाफ 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। नारायण सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह आतंकी गतिविधियों में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार नारायण सिंह 1984 में पाकिस्तान चला गया था और उसने उग्रवाद के दौर में पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों को पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उसने पाकिस्तान में गुरिल्ला युद्ध को लेकर एक किताब भी लिखी थी। नारायण सिंह को आखिरी बार 2022 में जमानत पर रिहा किया गया था। अभी भी उसके खिलाफ अमृतसर रोपड़ और तरनतारन सहित पंजाब के कई जिलों में मुकदमे चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर सुखबीर सिंह बादल घंटाघर की तरफ श्री हरमंदिर साहिब के गेट के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स आया और उसने जेब से पिस्तौल से गोली चला दी जो सुखबीर सिंह बादल से गुजरते हुए दीवार पर जा गिरी जिसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने सुखबीर सिंह बादल को घेरा डाल दिया और आरोपी को भी पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सोमवार को नैनीताल सहित पहाड़ी जिलों में सुबह से तेज बारिश जारी, सैलानियों में अफरातफरी, काश्तकार निराश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING