Connect with us

संस्कृति

नैनीताल की महिला होली में महिलाओं ने होली का रंगों की बौछार होली गायन से की

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल की महिला होली में आज महिलाओं ने होली का रंगों की बौछार होली गायन से की। ऐसों चटक रंग डालो, गोरी गोरी मोरी कलाइयां…नदी जमुना के तीर के दाता , मलत मलत नैना लाल भयो, मेरो रंगीलो देवर घर आयो , खेलते रघुवीर सिया होरी,राधा कृष्ण खेले होली बरसाने, खेलन पधारो, की गाकर होली के धूम मचाई। आज होली का रंग जमाने में होलियारों में वंदना पांडे, हेमा कांडपाल, सुमन साह,भावना रावत,दीपा चौधरी ,पुष्पा बावड़ी, सुषमा डंडरियाल, डॉ रेखा साह, ममता रावत ,मुन्नी तिवारी , प्रीति डंगवाल ,रेखा जोशी ,रजनी चौधरी , सरिता त्रिपाठी , ज्योति चौधरी चंद्रा सती ,मुन्नी भट्ट , माया साह , ललिता तिवारी ,भारती साह शामिल रही। आज होलियारों को जिन्होंने स्वांग किया उनको सम्मानित किया गया उनमें बीना पंत ,भावना रावत , चंद्रा पंत ,कमला साह, सुमन साह शामिल रही। संचालन नवीन पांडे एवं प्रौ. ललित तिवारी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, मनोज साह ,जगदीश बावड़ी, विमल चौधरी ,डॉ मनोज बिष्ट अशोक साह , राजेंद्र लाल साह ,रजनी दोसाद ,आभा सह ,विमला कुंजवाल ,मोहित लाल साह , नवीन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सौहार्द व शांतिपूर्वक बकरीद की नमाज डीएसए मैदान में अदा हुई, नमाजियों को पुलिस द्वारा शहर से बाहर रोकने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING