Connect with us

संस्कृति

अल्मोड़ा में होल्यारों टीमों की प्रतियोगिता कुमाऊं के विभिन्न जिलों से आई महिला टोलियों के साथ होगी

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा महिला होलिकोत्सव की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक संस्था कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें संस्था की सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से निर्णय लिया कि इस बार होलिकोत्सव को और भी अधिक उत्साह एवं उल्लास से मनाने मे सभी सदस्य अपने तन मन धन से सहयोग करेंगी। होलीकोत्सव का कार्यक्रम 7 मार्च को सर्वप्रथम खड़ी होली से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद महिलाओं की होली प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा । व 8 मार्च को प्रात:11:00 बजे से सिद्ध नौला मंदिर पल्टन बाजार से एक वृहद सांस्कृतिक जुलूस जिसमें महिलाएं विभिन्न वेष भूषा में व होली के‌ रंगो से ओतप्रोत  होकर प्रारंभ होगा जो नगर में भ्रमण करते हुए 1:00 बजे नंदा देवी मंदिर प्रांगण  में पहुंचेगा तत्पश्चात अल्मोड़ा की टीमों की प्रतियोगिता कुमाऊं के विभिन्न जिलों से आई महिला होल्यारो की टोलीओं के साथ होगी। इस बार टीमें नैनीताल, रानीखेत, बागेश्वर, हल्द्वानी, भवाली व ताकुला आदि स्थानों से आएंगी। सांस्कृतिक जुलूस में  लगभग 20 टीमें प्रतिभाग करेगी । बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल द्वारा की गई, एवं संचालन संरक्षक मीता उपाध्याय द्वारा किया गया। बैठक में  मंजू जोशी, राधिका जोशी , ममता चौहान,  गीता शाह, रेखा चौहान, रमा जोशी,  सरला बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, आशा पंत, अनुराधा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, चंद्रा अग्रवाल,  अदिति अग्रवाल पांडे, अंजू अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आठ दिनों से लापता चार वर्षीय मासूम मयंक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING