Connect with us

संस्कृति

होली पर लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे

होली पर लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे
सीएन, हरिद्वार।
14 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। संयोग से इस दिन होली का त्योहार भी है। ऐसे में होली पर अबकी बार चंद्र ग्रहण का साया भी रहने वाला है। लेकिन अच्छी बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। इसलिए इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा। लेकिन यह ग्रहण कन्या राशि में चंद्रमा को लगने जा रहा है। और ग्रहण के दौरान सूर्य मीन राशि में शुक्र और बुध के साथ रहेंगे और राहु से पीड़ित होंगे। ऐसे में ग्रहण योग से जहां कई राशियों पर प्रतिकूल असर दिखेगा वहीं मिथुन सहित कई राशियों को ग्रहण के समय बनने वाले ग्रह योग के प्रभाव से लाभ भी मिलेगा। 14 मार्च को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दृश्य नहीं होगा इसलिए सूतक का विचार भी यहां नहीं किया जाएगा। और इस पर भी शुभ स्थिति यह है कि चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा जहां पीड़ित होंगे वहीं बुधादित्य और शुक्र आदित्य और मालव्य राजयोग सहित कई शुभ योग भी मौजूद रहेंगे। जिससे ग्रहण के प्रतिकूल प्रभाव से मिथुन सहित कई राशियों के जातक बचे रहेंगे और इनको ग्रहण के 15 दिनों के अंदर लाभ और उन्नति का भी मौका भाग्य दिला सकता है। 14 मार्च शुक्रवार को लगेगा। भारत के समयानुसार इस चंद्र ग्रहण का समय सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक है। वहीं चंद्र ग्रहण पूरी तरह खत्म होने का समय होली की दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण उनके तीसरे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। आपको इस दौरान बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि, मंगल का गोचर आपकी राशि में रहके कारण आपको करियर में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने बड़ी भाई बहनों से आपको आर्थिक मदद भी मिल सकती है। यदि उनके साथ आपके रिश्ते बिगड़े हुए हैं तो अब रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों चंद्रग्रहण उनके 11वें भाव में होने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ रहने वाला है। राशि पति शुक्र का बुध से युति कर छठे भाव में होना आपको थोड़ी अधिक मेहनत जरुर करा सकते हैं लेकिन बाद में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपको अपने दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही आपकी आय भी इस दौरान अच्छी रहेगी और आपको अपने बड़ी भाई से करियर में ग्रोथ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि: चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि वालों के दशम भाव में होने जा रहा है। इस दौरान गुरु आपके सप्तम भाव में रहेंगे। ऐसे में आप अपने कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय इस अवधि में ले सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आपको अपने करियर में इस दौरान कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें चंद्रग्रहण के बाद कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण उनके नवम भाव में होने जा रहा है। ऐसे में इस दौरान आपके दशम भाव में बुध, शुक्र और गुरु की दृष्टि होने से आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इसी के साथ विद्यार्थियों को भी कोई बड़ी सफलता इस अवधि में मिलेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको आपके सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई प्रभावशाली पद मिलने की संभावनाएं हैं।
क्या होलिका दहन पर लगेगा सूतक काल
ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार सूतक काल वह समय होता है जिसे अशुभ माना जाता है। इस समय बहुत से कामों को करने की मनाही होती है। बहुत से लोगों में इस बात को लेकर उलझन है कि होली पर सुबह के समय ग्रहण लग रहा है तो हो सकता है कि सूतक काल होलिका दहन की रात ही शुरू हो जाए, लेकिन जहां से चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकता वहां सूतक काल मान्य नहीं होता है। ऐसे में होली के दिन लग रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल होलिका दहन पर भी मान्य नहीं होगा। 

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING