Connect with us

संस्कृति

28 अगस्त से विश्व प्रसिद्ध नंदा महोत्सव का होगा शुभारंभ व 5 सितंबर को डोला विसर्जन

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज सभा भवन में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज साह तथा संचालन महासचिव जगदीश बावड़ी ने किया । बैठक में यह तय हुई कि पंचमी 28 अगस्त 25 को नंदा महोत्सव का शुभारंभ तथा 31 अगस्त को अष्टमी तथा 5 सितंबर को डोला विसर्जन होगा । महोत्सव के सभी कार्यक्रम परंपरा अनुसार तथा रीति रिवाज से संपन्न होंगे । महोत्सव का सीधा प्रसारण भी होगा । बैठक में महोत्सव हेतु 21 उपसमिति का गठन भी किया गया तथा महोत्सव के कैलेंडर के प्रकाशन पर अंतिम निर्णय हुआ । बैठक में सभा परिवार ने सभी से सहयोग मांगा है तथा शीघ्र ही एक शिष्ट मंडल जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ,नगर पालिका परिषद तथा अन्य विभागों एवं श्री नयना देवी ट्रस्ट से भी मुलाकात करेगा ।उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को भव्यता से आयोजित किया जाएगा । बैठक के पश्चात सभा के सदस्य श्री अनिल गुरुरानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा 2 मिनिट का मौन रखा गया । अगले रविवार 29 जून 2025 को सभा के आम सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी । आज की बैठक में अशोक साह ,विमल चौधरी ,राजेंद्र बिष्ट , विमल साह ,घनश्याम लाल सह ,देवेंद्रलाल साह ,राजेंद्र लाल साह ,ललित साह , भीम सिंह कार्की , चंद्र प्रकाश साह साह ,राजेंद्र बजेठा ,प्रॉफ ललित तिवारी शामिल रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज और कल फिर बारिश, येलो अलर्ट जारी, पहाड़ों में बढ़ सकती है मुश्किलें, 11 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING