Connect with us

नैनीताल

पाइंस अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रावास के लिए एक करोड़ 62 लाख की किश्त जारी : अजय भट्ट

सीएन, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस भीमताल के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रावास के लिए एक करोड़ 62 लाख ₹50 हजार की पहली किस्त जारी कर दी गई है। श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार मुख्य मंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत नैनीताल के भीमताल में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाना है जिसके लिए निर्माण की पहली किस्त एक करोड़ 62 लाख 50 हजार जारी की गई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निदेशक ने जानकारी दी है की जल्द नियमित समय पर केंद्र प्रायोजित योजना जो कि अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना है इसके तहत छात्रावास निर्माण को मंजूरी मिली है जो कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए अच्छी खबर है श्री भट्ट ने बताया कि यह छात्रावास गरीब छात्रों को उनके भविष्य निर्माण में काम आएगा श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं मुख्य मंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सुबह 4 बजे मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को श्रद्धालुओं के दर्शन को स्थापित किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING