Connect with us

नैनीताल

नौघर बेतालघाट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन


सीएन, नैनीताल। नौघर बेतालघाट में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि वरिष्ठ भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य व समाज सेविका कविता गंगोला, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट आनंदी बधानी रही। इस दौरान गांव की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और होली गायन कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य जानकी लोहिया के नेतृत्व में पहली बार नौघर ग्राम सभा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष हरिश चंद्र तिवारी, मुन्ना बुधोड़ी,किशोर चंद्र उर्वादत्त सती, विक्रम भंडारी, सतीश चंद्र,गिरीश चंद्र पांडे, पुष्पा देवी,भगवती देवी, उर्मिला भंडारी,उमा देवी, लीला देवी, रेखा देवी, राहुल बधानी, हेमा देवी, ममता देवी व पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING