Connect with us

नैनीताल

15 फरवरी से शुरू होने वाले फायर सीजन को लेकर बैठक में फील्ड में उतरने के निर्देश

सीएन, नैनीताल। उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल में दक्षिणी कुमाऊं वृत्त वन सरंक्षक टीआर बीजूलाल की अध्यक्षता में 15 फरवरी से शुरू होने वाले फायर सीजन को लेकर बैठक की गई। इस दौरान वन विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों को फायर सीजन के लिए पूरी तैयारी के साथ फील्ड में उतरने के निर्देश दिए। आयोजित बैठक में तीन वन रेजों के अधिकारियों के साथ फायर सीजन के दौरान जंगलो में लगने वाली आग को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान फायर सीजन के लिए विभाग की तैयारियों, उपकरणों व व्यवस्थाओं पर बात की गई। वन संरक्षक टीआर बीजुलाल ने बताया मानसून सीजन के दौरान कम बरसात के चलते वनों में लगने वाली आग को लेकर वन विभाग हाईअलर्ट पर है। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल वन प्रभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, सरपंचों एवं स्थानीय ग्रामीणो को प्रशिक्षण भी दिया गया है। बताया कि 15 फरवरी से फायर कंट्रोल लाइन काटी जा रही है। जंगलों और सड़कों से समय समय पर सूखी खर पतवार व पिरूल को साफ करने का कार्य वन विभाग की ओर से लगातार किया जा रहा है। साथ ही वन विभाग के सभी अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING