Connect with us

नैनीताल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता डॉ. भोपाल सिंह भाकुनी नहीं रहे

सीएन, नैनीताल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. भोपाल सिंह भाकुनी का शनिवार प्रातः लगभग 3:00 बजे बीमारी के चलते निधन होने की खबर से कुमाऊं गमगीन हो गया और लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके हल्द्वानी आवास पहुंचने लगे। बता दे वह लंबे समय से पार्किनसन्स डिजीज नामक बीमारी से ग्रस्त थे। पिछले काफी दिनों से श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल बरेली में भर्ती हुए और वहीं पर उनका निधन हुआ। डा. भाकुनी छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं और एक दिग्गज़ अधिवक्ता रह चुके हैं। कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। वह सन् 1996 और 2002 में नैनीताल विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और कुछ ही मतों के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे। उनके माता पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और वह उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके। उन्होंने हाई कोर्ट के निकट राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बहुत संघर्ष किया। उनके पुत्र उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जा रहें हैं और कांग्रेस पार्टी के जवाहर बाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनकी पुत्री डा. हिमानी भाकुनी इंग्लैंड में सीनियर प्रोफेसर हैं और डब्ल्यूएचओ के लिए कार्य करती हैं। आज नमन आंखों से उनका अंतिम संस्कार रानीबाग चित्रशिलाघाट में 2 बजे किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता, अधिवक्ता सहित सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING