Connect with us

नैनीताल

चम्पावत कांड पर जितनी तत्परता से लीपा पोती हो गई, यही भाजपा करती है नारी शक्ति की वंदना : खष्टी

सीएन, नैनीताल। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट ने कहा है कि चम्पावत कांड पर जितनी तत्परता से लीपा पोती हो गई यह बताता है कि भाजपा के राज में नारी शक्ति कितनी वंदनीय है। दरअसल भाजपा अपनी विपक्षी पार्टियों को पूरी तरह कुचलकर निरंकुश राज्य स्थापित करना चाहती है जिससे की कोई प्रतिरोधी प्रश्न ही खड़ा ना हो। चम्पावत दुष्कर्म कांड में कुछ नहीं होना था यह सर्वविदित था ही, क्योंकि मामले में भाजपा नेताओं के नाम उजागर हुए थे। इस से पहले अंकिता भंडारी के केस में सरकार ने कितने नेताओं के नाम उजागर किए? कितनी सजाएँ हुई? उर्मिला सनावर की कथित नौटंकी का क्या असर हुआ? भाजपा नेत्रियों ने आपस में ही एक दूसरे पर आक्षेप प्रत्याक्षेप लगाए और जब न्याय की माँग की जाए तो सब खामोश। चम्पावत दुष्कर्म कांड की तरह एक ही दिन में लीपा पोती कर मामला निपटा लिया गया। यही है इनका न्याय। क्या यह न्याय न्यायोचित है ? या फिर त्वरित न्याय के लिए एक संप्रदाय विशेष का आरोपी होना ज़रूरी है? नारी सुरक्षा को ताक पर रखते हुए देव भूमि में जंगलराज क़ायम हुआ है। इसमें नारी भविष्य कितना सुरक्षित है इसका निर्णय तो आम जानता ही करेगी परंतु बलात्कार दुष्कर्म और फिर हत्या के आरोपी भाजपा नेताओं को कुछ नहीं होगा। या तो केस दबा दिया जाएगा या पीड़ित पक्ष को चुप करा दिया जाएगा। सरकारी अमला जमला इन कुकर्मी नेताओं को बचाने के लिए तत्पर हैं। पर हम विरोध करेंगे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएगे और तब तक संघर्ष करेंगे जब तक न्याय की देवी अपनी आँखों से पट्टी खोलकर स्वयं न्याय कर लें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर जिला प्रशासन का सख्त रुख
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING