Connect with us

नैनीताल

प्रदेश में जनता की जान की कोई कीमत नहीं, सरकार वन्यजीव संघर्ष को रोकने में असमर्थ : गोदियाल

​सीएन, ज्योलीकोट। क्षेत्र के ज्योली गाँव में बाघ के हमले में स्थानीय निवासी हेमा पांडे की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गाँव पहुँचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक बताया।​प्रदेश सरकार के रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए श्री गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में वन्य जीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन केवल बयानबाजी तक सीमित हैं। उन्होंने कहा:​”प्रदेश में जनता की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। सरकार वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करने के बजाय सोई हुई है। हम लगातार मांग कर रहे हैं कि इस समस्या को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, लेकिन धरातल पर परिणाम शून्य हैं।”​मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया कि वन विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता और सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।विभाग  ने मात्र एक बार चारा वितरण किया, जबकि गैस वितरण न होने के कारण लोग जंगल जाने को मजबूर हैं।स्कूली बच्चों और आम जनता की आवाजाही पर लगातार खतरा बना हुआ है। मुख्य मार्ग पर बाघ के पदचिह्न मिलने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह, हिमांशु पांडे ने आरोप लगाया कि वन विभाग केवल चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है, जबकि बाघ को पकड़ने या क्षेत्र को सुरक्षित करने के कोई प्रयास नहीं दिख रहे।​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव मीमांसा आर्या, नीरज तिवारी, हिमांशु पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कोटलिया, सूरज पांडे, संजय साह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING