Connect with us

नैनीताल

बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति को बनाया निवाला, अधखाया शव बरामद

सीएन, रामनगर/नैनीताल। कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत नया बाईपास पुल के पास बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई है, रामनगर वन प्रभाग की बेला बीट क्षेत्र में एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर उसे सड़क से उठाकर जंगल के भीतर घसीट लिया, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान को रोकना पड़ा। सुबह तड़के एक बार फिर वन विभाग की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फायरिंग और बम पटाखों की आवाज के बीच टीम ने बाघ के पगचिह्नों का पीछा करते हुए लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल के भीतर व्यक्ति का अधखाया शव बरामद किया गया। वन विभाग के अनुसार, शव के रूप में केवल सर ही बरामद हो पाया है, जबकि शेष शरीर के अंगों को बाघ ने खा लिया,घटना की जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि यह घटना देर शाम की है, जब बाघ व्यक्ति को सड़क से उठाकर जंगल के अंदर ले गया था,उन्होंने बताया कि रात के समय लगातार सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अभियान रोकना पड़ा। सुबह पुनः सघन सर्च अभियान चलाया गया, जिसके दौरान जंगल के अंदर से व्यक्ति का अधखाया शव बरामद कर लिया गया। एसडीओ ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और डीएनए सैंपलिंग भी कराई जाएगी, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और आसपास के गांवों में लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और रामनगर वन प्रभाग व इसके आजपास कि क्षेत्र में बीते एक महीने के भीतर बाघों के हमलों में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वन विभाग के सामने मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। हालांकि वन विभाग द्वारा भी लगातार लोगों से जंगल न जाने की अपील की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बेतरतीब कट में वाहनों की जबरदस्त टक्कर, एक महिला की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING