Connect with us

पर्यावरण

नवम्बर अंत में ही नैनी झील का जल स्तर 2.8 फीट नीचे पहुंचा, अब शीतकालीन बारिश का इंतजार

घटते जल स्तर के बावजूद जलागम क्षेत्रों से लाखों लीटर पानी का दोहन जारी
शासन प्रशासन कर रहा है महज चिन्ता, जमीनी योजनाएं कहीं नही
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल।
इस बार अब तक पर्याप्त वर्षा व बर्फवारी नही होने व लाखों लीटर पानी जलागम क्षेत्रों से दोहन करने के बाद जीवनदायिनी नैनी झील लगातार खतरे की ओर बढ़ रही है। एक ओर नैनी झील का जल स्तर लगातार गिर रहा है। दूसरी ओर झील के जलागम क्षेत्रों से भूमिगत जल 11 नलकूपों से आठ लाख लीटर पानी रोजाना लगातार दोहन किया जा रहा है। यह सिलसिला पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार चल रहा है। लेकिन शासन प्रशासन महज चिन्ता ही प्रकट कर रहा है। जमीनी योजनाएं कहीं नही दिख रही है। तेजी से घट रहे जलस्तर नैनीताल के लिए सर्वाधिक चिन्ता का विषय बना हुआ है। नवम्बर के पहलेे दूसरे पखवाड़े में ही झील का जलस्तर सामान्य स्तर से 2.8 फीट नीचे चला गया है। अभी झील का जलस्तर 9 फीट 4 इंच बना हुआ है। चिन्ता यह है कि भीषण गर्मी के दौरान झील की हालत क्या होगी। इधर लगातार झील के जलागम क्षेत्रों से जल संस्थान लाखों लीटर पानी का रोजाना दोहन कर रहा है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान को लगातार पानी का वितरण रोस्टर से ही करना होगा। रोस्टर के बावजूद झील की हालत दिन-पर-दिन जिस तरह खराब हो रही है। उससे गर्मियों में शहर की हालत दयनीय हो जायेगी। जलागम क्षेत्र से ही जल संस्थान नलकूपों से पानी खींच रहा है। वहीं अब तक पर्याप्त वर्षा व बर्फवारी नही होने से झील रिचार्ज नही हो रही है। बर्फवारी नैनी झील 40 प्रतिशत भूमिगत जल से तथा 60 प्रतिशत बरसात के जल से रिचार्ज होती है। झील के जल स्तर को सामान्य बनाने के लिए शीतकालीन वर्षा व पर्याप्त बर्फवारी जरूरी है। लेकिन इस बार अब तक ऐसा नही हो सका है। जानकारों की माने तो अगर अब भी पर्याप्त वर्षा व बर्फवारी नही हुई तो गर्मियों में जल संकट पैदा हो सकता है। इधर लगातार जलादोहन के बाद झील के जल स्तर पर भारी गिरावट आने के बाद भी सरकारी तंत्र पर कोई प्रभाव नही पड़ रहा है।
जल स्रोतो के पानी का संरक्षण किये जाने की मांग
नैनीताल।
उत्तराखंड देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संयोजक केएल आर्य ने तल्लीताल के रईस होटल के नीचे जल स्रोतो के पानी का संरक्षण किये जाने समेत विभिन्न मांगो को पूरा किये जाने की मांग की है। केएल आर्य का कहना है कि रईस होटल एवं बलियानाला क्षेत्र की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए रईस होटल के नीचे व बलियानाला की पहाड़ी से रिसाव हो रहे दोंनो जल स्रोतो का पानी का संरक्षण किया जाना आवश्यक है। इसके लिए उचित कार्रवाई की जानी आवश्यक है। केएल आर्य ने कहा कि पूर्व भी जिला प्रशासन को लिखित रूप में कार्रवाई किये जाने के लिए पत्र प्रेषित किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गयी। उन्होंने इसके संरक्षण के लिए पंपिंग योजना के अंतर्गत जल को पुनः नैनी झील में समायोजित करने के लिए उचित कार्रवाई किये जाने की मांग प्रशासन से की है। आर्य का कहना है कि नैनी झील का जल स्तर जिस तेजी से घट रहा है इसे संतुलित करने के लिए दोंनो जल स्रोतो का पानी का संरक्षण किया जाना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए : यशपाल आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING