Connect with us

विधि

हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया नैनीताल जिला कोर्ट डिजिटाइजेशन का शुभारंभ, देश का पहला पेपरलैस कोर्ट बना

हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया नैनीताल जिला कोर्ट डिजिटाइजेशन कोर्ट का शुभारंभ, देश का पहला पेपरलैस कोर्ट बना

सीएन, नैनीताल। नैनीताल का जिला न्यायालय देश का पहला पेपर लैस कोर्ट बन गया है। मंगलवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश राकेश थपलियाल ने जिला न्यायालय में डिजिटाइजेशन केन्द्र का शुभारंभ किया है। अब जल्द ही नैनीताल जिला न्यायालय पुरी तरह से देश का पहला पेपर लैस कोर्ट बन जाएगा। केंद्र के शुभारंभ के मौके पर न्यायाधीश राकेश थपलियाल ने बताया डिजिटल कोर्ट शुरू होने से अधिवक्ता अब हाथ में फाइल लेकर नहीं घुमेगे। साथ ही जिले भर में की न्यायालयों में चले ट्रायल कोर्ट के फैसले एक क्लिक में आसानी से हाईकोर्ट की सुनवाई में मिल जाएंगे और वादों की सुनवाई में देरी नहीं होगी। अब तक जिला न्यायालय में चले ट्रायल के फैसलों के लिए हाईकोर्ट से जिला न्यायालय को नोटिस जारी करने पढते थे जिसके चलते सुनवाई में देरी होती थी। लेकिन अब ई कोर्ट के माध्यम से केसों की सुनवाई भी जल्दी होगी और लंबित वादो का निस्तारण समय पर हो पाएगा।नैनीताल के बाद अब प्रदेश में हरिद्वार,उधम सिंह नगर जिला न्यायालयों को डिजिटल किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी हो गई है।इस दौरान उनके साथ जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश,न्यायाधीश विक्रम सिंह,न्यायाधीश सुशील तोमर,न्यायाधीश तनुजा कश्यप,न्यायाधीश नेहा कुशवाहा,न्यायाधीश रुचिका गोयल,न्यायाधीश हर्ष यादव,न्यायाधीश आइसा फरीन,बिनु गुलयानी समेत न्यायिक अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा,एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा,अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी,बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, सचिव संजय सुयाल,भानु प्रकाश मौनी मौजूद रहे। जिला न्यायालय को डिजिटलाइज कर रही डाटा सॉफ्ट कंप्यूटर सर्विसेज संस्था के नरेंद्र सिंह ने बताया कि नैनीताल जिला देश का पहला जिला न्यायालय है जहां डिजिटलाइज कोर्ट बनाई गई है। इसके शुरू होते ही कोर्ट से जल्द कागजों का काम खत्म हो जाएगा साथ ही न्यायालय के काम में पारदर्शिता भी देखने को मिले। डाटा सॉफ्ट कंप्यूटर सर्विसेज ने कोर्ट के काम को डिजिटल करने के लिए 12 स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर काम भी शुरू करवा दिया है। पहले दिन संस्था के द्वारा करीब 20 फाइलों को डिजिटलाइज किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य के सभी सरकारी व गैर-सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING