Connect with us

राजनीति

नैनीताल पालिका अध्यक्ष चुनावों के लिए भाजपा व उक्रांद के चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ

सीएन, नैनीताल। शुक्रवार को नैनीताल पालिका अध्यक्ष चुनावों के लिए भाजपा व उक्रांद के चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ किया गया। तल्लीताल पिछाड़ी बाजार में उक्रांद प्रत्याशी लीला बोरा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ पार्टी नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष श्यामनारायण ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उक्रांद की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में उक्रांद की जीत के लिए कार्य करें। उक्रांद चेयरमैन प्रत्याशी लीला बोरा की जीत लिए हर कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करें। इस अवसर पर लीला बोरा ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतकर आई तो नगर के विकास के लिए तन मन धन से कार्य करेंगी। इस अवसर पर अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहें। इधर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य ने नगर पालिका नैनीताल चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्य करें। भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी की जीत लिए हर कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट,गोपाल रावत,आनंद बिष्ट,अरविन्द पड़ियार,मोहित आर्य, मनोज जोशी,हरीश राणा, राणा राणा, ज्योति, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विशाल वर्मा,अरुण कुमार, निखिल बिष्ट,रीना मेहरा,गजाला कमाल,विश्वकेतु,भानु पंत,हेम आर्य,किशन पांडे, मण्डल प्रभारी दिनेश खुल्बे , चुनाव प्रबंधक कमल नयन जोशी, डॉ. पल्लवी, विक्रम रावत, मोहन नेगी, दया किशन पोखरिया समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING