राजनीति
महिला आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना आज के समय की मांग : गणेश गोदियाल
सीएन, हल्द्वानी। महिला आरक्षण लागू करो ‘आज करो, अभी करो’ के नारे के साथ आज मंगलवार को हल्द्वानी बुद्ध पार्क में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, नैनीताल पूर्व विधायक संजीव आर्य, नारायण पाल, सभी पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, पीसीसी उत्तराखंड सतीश नैनीताल, प्रदेश अध्यक्ष यूथ सुमित्रर भुल्लर,भोला दत्त भट्ट, हरीश पनेरु, लाखन नेगी, नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्षौं ने एक विशाल धरने में हल्द्वानी मंगल पड़ाव अंबेडकर पार्क में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को 2027 से ही लागू करने के समर्थन में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की माँग की गई। पूर्व विधायक प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व आज अंबेडकर पार्क में धरने प्रदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए सरकार की ढुल मुल नीतियों और कर्मचारी विरोधी विचारधारा के विरोध करते हुएआज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को भी समर्थन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी सरकार को सकारात्मक रास्ता दिखाने की कोशिश कर रही है पर सत्ता की हनक में सरकार किसी की सुनने को तैयार नहीं। पूर्व विधायक संजीव आर्य, रणजीत रावत , सतीश नैनवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट एवं सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा की महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की बात रखी। भारतीय जनता पार्टी सरकार अपने निजी एजेंडे के लिए महिला आरक्षण के मुद्दे को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत कर रही है ।तथा जनता से असलियत छिपा रही है। सरकार की जन विरोधी नीतियों और महिला आरक्षण लागू न किए जाने के विरोध वाली इस सभा में पूर्वसांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल, नैनीताल पूर्व विधायक संजीव आर्य, रामनगर पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व विधायक सितारगंज नारायण पाल, पीसीसी उत्तराखंड सतीश नैनवाल, जिला अध्यक्ष राहुल छिंमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, भोला दत्त भट्ट, हरीश पनेरू, नंदन दुर्गा पाल, हरेंद्र बोरा, लाखन सिंह नेगी, दीपक चनौतिया, नगर अध्यक्ष नैनीताल सचिन नेगी, नगर अध्यक्ष भवाली कंचन सुयाल, हरीश मेहता, विमला सागुडी निर्मला जोशी, धनी दुमका, मीमांसा आर्य, जया कपिल, नीम भट्ट, बीना जोशी, उर्मिला धामी, मंजू पांडे, ललिता उपाध्याय, मीना जोशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रर भुल्लर तथा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। खष्टी बिष्ट ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के सम्मानित सदस्यों के द्वारा राजधानी दिल्ली देहरादून में और अन्य राज्यों में भी महिला आरक्षण लागू ना किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।




































