Connect with us

दुर्घटना

बुलेट सवार की जोरदार टक्कर से कमिश्नर कार्यालय कर्मचारी की दर्दनाक मौत

सीएन, हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊं मंडल कार्यालय हल्द्वानी में तैनात 60 वर्षीय राजस्व विभाग के कर्मचारी वीरेन्द्र पाण्डे के निधन पर आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवदेना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुये विरेन्द्र पाण्डे के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि 25 जनवरी की रात्रि वीरेन्द्र पाण्डे अपने आवास को जा रहे थे इस दौरान बुलेट सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे पाण्डे सड़क पर गिर गये। उन्हें शीघ्र सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वीरेन्द्र पाण्डे मई 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। आयुक्त रावत ने बताया कि सीसी टीवी के आधार पर बुलेट सवार व्यक्ति द्वारा अत्यधिक तेजी से वाहन चलाने के कारण वीरेन्द्र पाण्डे की मृत्यु का कारण बना। उन्होेेंने पुलिस महकमे के अधिकारियों को गहनता से जांच हेतु निर्देश दिये। पुलिस ने जांच में पाया कि जिस बुलेट मोटर साइकिल से पाण्डे दुर्घटनाग्रस्त हुये थे उक्त वाहन चालक गौलापार निवासी के पास लाईसेंस भी नही था तथा गाड़ी भी दूसरे व्यक्ति की थी वाहन चालक ने हैलमेट भी नही पहना था वाहन चालक कक्षा 12 का छात्र है। उन्होंने पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्रकार की पुनर्रावृत्ति दोबारा ना हो इसके लिए सघन चैकिंग अभियान नियमित चलाया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा अध्यक्ष ने सतत संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया, सामुदायिक भागीदारी एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर दिया जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING