Connect with us

दुर्घटना

केदारनाथ में पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ का मलबा गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत और 3 घायल

केदारनाथ में पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ का मलबा गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत और 3 घायल
सीएन, रूद्रप्रयाग।
उत्तराखंड में चार धामों में से एक केदारनाथ धाम पर फिर हादसा हो गया है। केदारनाथ मंदिर जाने वाले पैदल यात्रा मार्ग पर अचानक पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आकर 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा जंगल चट्टी इलाके में पोल नंबर 153 के पास हुआ है, जहां 15 जून को भी मलबा गिरने के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। केदारनाथ धाम यात्रा में इससे पहले इसी सीजन में दो बार हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं, जिनमें से एक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस क्रम में निरन्तर बारिश हो रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी में मार्ग बाधित होने और संपूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, ऐसे में एहतियातन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है। केवल जंगल चट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे बारिश के दौरान जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें और आस-पास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में स्टे करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता डा. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल जिले के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING