Connect with us

क्राइम

एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों की साइबर ठगी का किया खुलासा, दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पीड़ित को निवेश करवाकर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की थी। साइबर धोखाधड़ी के लिये फर्जी एनजी ट्रेडर्स नाम की कंपनी बनाकरफर्जी बैंक खाते खुलवाए और कंपनी के नाम पर ही कई सीयूजी नंबरों का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों का विदेशों में बैठे साइबर अपराधियों से संपर्क में होना और देश भर के विभिन्न बैंकों में 18 से 20 करंट बैंक खातों का होना भी प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने नितिन गौर(34) पुत्र शीतल प्रसाद गौर निवासी-मकान नम्बर-26, गली नम्बर-8, सदरपुर, सैक्टर-45 नोएडा और निक्कू बाबू(29) पुत्र कैलाश बाबू निवासी-मकान नम्बर-465, गली नम्बर-15, सदरपुर सैक्टर-45 नोएडा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फेसबुक पर “क्रेप्टो मार्केट्स” नाम से लिंक व विज्ञापन प्रसारित किया और उसमें निवेश से अत्यधिक लाभ मिलने का लालच दिया गया। वादी को उक्त लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिससे उसे यह विश्वास दिलाया गया कि यह एक वैध और अधिकृत इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है। अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को प्रिया, रमेश कुमार, शरद वोहरा, विक्की मल्होत्रा के रूप में प्रस्तुत किया और विभिन्न मोबाइल नंबरों और ई-मेल आईडी से वादी से संपर्क किया। उन्होंने खुद को निवेश कंपनी के अधिकृत अधिकारी व कर्मचारी बताकर पीड़ित का विश्वास जीता। अभियुक्तों ने उसे निवेश पर मोटा लाभ मिलने का लालच देकर लगातार पैसे निवेश करने के लिए प्रलोभित किया और झांसे में लेकर सात जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 66,21,000 रुपये जमा करवाए। निवेश की राशि हड़पने के बाद अभियुक्तों ने लाभांश देने से इंकार कर दिया। संपर्क से बचने लगे, जिससे पीड़ित को ठगी का शक हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सहित छह जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING