Connect with us

आपदा

आग की लपटों में धधक रहा अमेरिका, भीषण तबाही, लाखों बेघर, अरबों डॉलर का नुकसान

आग की लपटों में धधक रहा अमेरिका, भीषण तबाही, लाखों बेघर, अरबों डॉलर का नुकसान
सीएन, लॉस एंजिल्स।
अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग अब विकराल रूप ले चुकी है। अमेरिका की मनोरंजन राजधानी लॉस एंजिल्स में फैली आग ने हॉलीवुड हिल्स को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे इलाके के प्रसिद्ध स्थल खतरे में पड़ गए। अब तक करीब 150,000 लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया था क्योंकि आग ने 15,000 हेक्टेयर क्षेत्र को जलाकर राख कर दिया। 1,000 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गईं, जिनमें मशहूर हस्तियों के घर, पूजा स्थल और स्‍कूल शामिल हैं। इसमें लॉस एंजेलिस और हॉलीवुड हिल्स में तबाही मचा दी है, जिससे हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं। अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले काउंटी लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग अब और भयानक रूप ले लिया है। इस भयानक आग में अब तक मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। इस आग से 1,100 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग अब विकराल रूप ले चुकी है। इसमें लॉस एंजेलिस और हॉलीवुड हिल्स में तबाही मचा दी है, जिससे हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं। एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आग की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस भयानक आग ने लगभग 1,000 से ज्‍यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे सांता मोनिका पर्वतमाला और प्रशांत महासागर के बीच बने कई महंगे घर भी प्रभावित हुए हैं। मालिबू के लिए भी नई चेतावनी जारी की गई है। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने जानकारी देते हुए कहा कि पैलिसेड्स में मंगलवार से शुरू हुई विनाशकारी आग ने तेज हवा की वजह से विकराल रूप ले लिया है। बुधवार दोपहर तक यह आग 15,800 एकड़  तक फैल गई और इस पर काबू नहीं पाया जा सका। कैल फायर ने कहा, आग भयावह है और दूर या पास से इसका पता लगाना एक चुनौती बना हुआ है। लॉस एंजिल्स शहर के पश्चिम में 32 किमी दूर स्थित एक समृद्ध समुदाय में कई ऐतिहासिक स्थल, जिनमें ग्रीक और रोमन प्राचीन वस्तुओं को प्रदर्शित करने वाला शानदार गेट्टी विला संग्रहालय और मध्य शताब्दी का आधुनिक ईम्स हाउस भी आग के खतरे में है। वही इस भयानक आग से पैलिसेड्स के तीन स्कूलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार शाम को लगी ईटन की आग ने लॉस एंजिल्स के दो पड़ोसी शहरों अल्ताडेना और पासाडेना के पास 15,600 एकड़ से अधिक क्षेत्र को जला दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुमान है कि इस धधकती आग के कारण लॉस एंजिल्स को करीब 50 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।  इतनी बड़ी रकम कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है। वहीं यह मालदीव की जीडीपी से 8 गुना से भी ज्यादा है। अमेरिका के एक प्राइवेट भविष्यवक्ता एक्यूवेदन ने बुधवार को कहा कि कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग इतिहास में अब तक की सबसे भयानक आग मे से एक है। भीषण के कारण राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना विदेशी दौरा रद्द कर दिया था। वहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैलिफोर्निया के गवर्नर पर भड़कते दिखाई दिए। अधिकारियों ने दक्षिणी कैलिफोर्निया में खतरनाक जंगली आग की स्थिति के लिए तेज हवाओं और सूखी वनस्पति को जिम्मेदार ठहराया है। रात में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से असाधारण रूप से शक्तिशाली हवाएं चलीं। स्थानीय टीवी स्टेशन केटीएलए ने बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स, वेंचुरा, ऑरेंज, सैन बर्नार्डिनो, रिवरसाइड और सैन डिएगो काउंटियों में जंगली आग के कारण व्यापक बिजली कटौती से बुधवार दोपहर तक 4 मिलियन से अधिक ग्राहक प्रभावित हुए। वहीं कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने आपातकाल घोषित करने के साथ तेजी से फैल रही आग के चलते हजारों लोगों से वहां से निकलने का कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सबके चहेते डेविड भाई नहीं रहे, पहाड़ों के प्रति प्रेम, सादगी व समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING