Connect with us

नैनीताल

छात्र महासंघ के चुनाव में आशीष कबड़वाल महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने 

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रमहा संघ चुनाव आयोजित किए गए l  जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। छात्र महासंघ चुनाव। में कुमाऊं विश्वविद्यालय के हार्मिटेज  भवन के महिला अध्ययन केंद्र में सुबह दस बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री गई है l जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, छात्रा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई l जिसमें सभी पदों के लिए एक एक नामांकन पत्रों की बिक्री की गई l इसके साथ  ही 11 बजे से एक बजे एक नामांकन प्रकिया की गई, जिसके बाद एक बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई l जांच  में सभी दस्तावेज़ सही पाए गए। चुनाव अधिकारी प्रो. नीलू लोधियाल ने बताया कि छात्र महासंघ में अध्यक्ष पद पर  डीएसबी परिसर नैनीताल के आशीष कबड़वाल, उपाध्यक्ष पद पर, एमबीपीजी के रक्षित बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर राजकीय महाविद्यालय गदरपुर की काजल, सचिव पद पर एनबीपीजी महाविद्याल के सचिन सिंह सामंत, उपसचिव पद पर राजकीय महाविद्यालय बाजपुर के पीयूष,  व कोषाध्यक्ष पद पर पीएनपीजी महाविद्यालय रामनगर के रोहित नेगी निर्विरोध चुने गए। उसके  बाद अधिष्ठता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत ने अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई l चुनाव प्रकिया को सफल बनाने में प्रेक्षक प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो.ललित तिवारी, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो . अमित जोशी, डॉ. गगन दीप होती, डॉ. आरसी जोशी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ अमित मलकानी, डॉ. सीबी जोशी,  गणेश, सहित कुलानुशासक टीम प्रो. एच सी एस बिष्ट,  डॉ. हिमांशु लोहनी, डॉ. पी एस अधिकारी, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू, डॉ मोहित रौतेला, डॉ महेश आर्या, आदि मौजूद रहे l एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्रा, सी ओ सुमित पांडे, सी ओ मल्लीताल हेम चंद्र पांडे, सी ओ तल्लीताल मनोज नयाल, एसआई दीपक बिष्ट ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई l

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की वर्तमान स्थिति व शैडो क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING