Connect with us

नैनीताल

कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटरों में आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों, महंगाई, बेरोजगारी व नशे के खिलाफ सरकार का पुतला दहन किया

सीएन, हल्द्वानी। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों में आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान हेमन्त साहू ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता पर बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं तथा नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहां जगह जगह स्मैक शराब नशे का अवैध करोबार चल रहा है शासन प्रशासन हाथ पर हाथ रखे हुए है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी युवा काग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार छात्र नेता मेहुल साह व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन ज्योति आर्या रेखा जाटव राजकुमार सिंह यादव ईशाक खान मूर्ति देवी समेत तमाम पदाधिकारी थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, नदारद अफसरों से बेहद खफा, अब लेंगे क्लास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING