Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में 8 अतिरिक्त सवारी ले जाने व हल्द्वानी रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में 8 अतिरिक्त सवारी ले जाने व हल्द्वानी रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रकोष्ठ की कुमाऊं मंडल प्रभारी लीला बोरा ने कुमाऊं कमिश्नर सहित प्रदेश शासन के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख कर हल्द्वानी-नैनीताल रूट में स्थानीय लोगों के सुगम आवागमन के लिए परिवहन निगम की अतिरिक्त बस संचालित करने तथा रोडवेज की एक अतिरिक्त बस चलाने की मांग की है। उक्रांद नेता ने आरटीओ द्वारा रोडवेज की बसों में अतिरिक्त स्थानीय सवारियों को ले जाने पर चालान करने का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में नैनीताल रूट में दो बसों को लोकल चलाये जाने पर सहमति हुई थी लेकिन वर्तमान में एक ही बस चलाई जा रही है। ताकुला, बल्दियाखान, नैनागांव, ज्योलीकोट, आमपड़ाव, दोगांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों से स्कूली बच्चे, कर्मचारी व अन्य लोग नैनीता से आवाजाही करते हैं लेकिन बसों के न होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि रोडवेज की बसों में अतिरिक्त सवारी होने पर आरटीओ क्षरा उनका चालान किया जाता है। जिसका आर्थिक भार चालक व परिचालक पर पड़ता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 31 मई का राशिफल : कर्क राशि के जातकों का आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है, किसी अपने की मदद करोगे तो रिश्ते मजबूत होंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING