Connect with us

नैनीताल

जिन अधिकारियों द्वारा धीमी प्रगति से कार्य किया जा रहा है उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि को पत्रावली प्रस्तुत करें : डीएम

सीएन, हल्द्वानी। शनिवार को जिलाधिकारी वन्दना ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्याें की खण्डवार समीक्षा की। उन्होने वर्तमान में जिले में कुल लम्बित 187 योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो योजनाऐ पूर्ण हो गई हैं उनकी ऑनलाईन रिपोर्ट सम्बन्धित पोर्टल में भी अपलोड की जाय। जिलाधिकारी ने खण्डवार लंम्बित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि दो माह के भीतर सभी लंम्बित कार्यों व योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस हेतु सभी अधिकारी कम से कम एक दिन में एक योजना की समीक्षा व योजना का स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। उन्होंने जिन कार्यों में धीमी प्रगति है या सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा कार्य नही किया जा रहा है उनके बॉण्ड निरस्तीकरण और नई निविदा के तहत कार्य शीघ्र प्रारम्भ किए जाने की भी समीक्षा की जिलाधिकारी ने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक सप्ताह जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करेंगी, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन खण्डों में अधिकारियों द्वारा धीमी प्रगति से कार्य किया जा रहा है उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु पत्रावली संस्तुति के साथ प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं में कार्य करने में क्षेत्र/ग्रामीण स्तर पर समस्या आ रही है उन क्षेत्रों में अधिकारी स्वयं जाकर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कर कार्य व योजना को शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, एसई जल संस्थान, विशाल सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING