Connect with us

नैनीताल

भद्यूनी के तोक मोरा दोगड़ा में वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार पिजड़े में कैद

सीएन, नैनीताल/भीमताल। भीमताल ब्लॉक के ग्राम भद्यूनी तोक मोरा दोगड़ा में वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह गुलदार पिजड़े में कैद हो गया है। इसके साथ ही वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि अभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यही पकड़ा गया वन्य जीव ही आदमखोर था इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग से पकड़े गए वन्य जीव की रिपोर्ट सार्वजनिक करने को कहा, किस वन्य जीव ने ग्रामीणों को निवाला बनाया था। इसकी पुष्टि वन विभाग करे। गांव से सटे दूसरे गांव भदयूनी में छह दिन पहले एक युवक कमल सिंह बिष्ट को निवाला बनाया था। वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फूटा था। बाघ मोरा से सटे सूर्याजाला और ज्योली में भी दो महिलाओं को शिकार बना चुका है। 21 दिन में तीन लोगों को निवाला बना चुका था। आदमखोर वन्य जीव घटनाओं के बाद वन विभाग ने पास के कई गांवों में पिंजरे लगाए हैं। वहीं वनकर्मी गश्त भी लगा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला जज की मध्यस्थता से सुलझा विवाद अधिवक्ताओं का बहिष्कार समाप्त, आज से पटरी पर लौटेगा न्यायिक कार्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING