Connect with us

नैनीताल

आज विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन होगा : सीडीओ

सीएन, भीमताल। विश्व शौचालय दिवस-2024 से मानवाधिकार दिवस 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विभिन्न  गतिविधियों के क्रियान्वयन, जन जागरुकता, सुरक्षित, स्वच्छ शौचालयों के उपयोग में अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ” हमारा शौचालय हमारा सम्मान ” थीम पर वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने  बताया कि अभियान का शुभारंभ जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के माध्यम से 19 नवम्बर मंगलवार को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर विकास खंड सभागार, हल्द्वानी में जनपद स्तरीय समारोह का आयोजन करते हुए जिले भर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रुप से शौचालय विहीन लाभार्थियों का चिन्हीकरण, शौचालय हेतु  स्वीकृति, ग्राम पंचायत/श, विकासखंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता काम्प्लेक्स हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन,   स्वच्छता मिशन के माध्यम से पेयजल, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन और क्षेत्रीय स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों में शौचालय का उपयोग सुनिश्चित करना, साथ ही सभी शौचालयों में शौचालयों में जलापूर्ति की सुनिश्चित की गयी है.। बताया कि अभियान अवधि के दौरान जिले में संबंधित विभाग के माध्यम से पेयजल योजनाओं में जल परीक्षण का कार्य किया जाना है, जिससे रोगों का बचाव और जल जनित लोगों रोगों के संचरण को कम किया जा सके। बताया कि अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों, सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता के क्षेत्र में दिए गए विशेष योगदान हेतु जश्न कार्यक्रम का आयोजन और उनसे संबंधित योजनाओं के लाभान्वित किए जाने हेतु सम्मान शिविर का आयोजन, “खुले में शौच मुक्त” की स्थिति हेतु ग्राम पंचायत, विकास खंड स्तरीय कार्मियों द्वारा उनके कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला आयोग आपके द्वार के तहत नैनीताल क्लब में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न, 8 शिकायतें सुनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING