Connect with us

राष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, अंतिम संस्कार कल घोषित

 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, अंतिम संस्कार कल घोषित
सीएन, नईदिल्ली।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार निधन हो गया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व पीएम ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बता दें कि पीटीआई के मुताबिक, डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद एम्स दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। 9 बजकर 51 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए की सरकार में भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उनके निधन पर भारत के राजनीतिक समेत विभिन्न क्षेत्र के हस्तियों की ओर से शोक संदेश आ रहे हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने पीएम नरेन्द्र मोदी उनके आवास तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पहुंचे। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने साथ गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। दोनों ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी वापस लौट गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने और मनमोहन सिंह के साथ वाले फोटो शेयर करते हुए साथ बिताए हुए पलों को याद किया। पीएम मोदी ने लिखा कि. भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए 27 और 28 दिसंबर की अपनी प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया है। उनकी यात्रा का पहला चरण कल खत्म होना था। आज मुजफ्फरपुर और कल उनकी यात्रा वैशाली में रहने वाली थी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बेटी के अमेरिका से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। कल 28 दिसंबर यानी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हो सकता है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पार्टी के चीफ एमके स्टालिन भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले हैं।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING