Connect with us

राष्ट्रीय

थलापति विजय को 2004 में घिल्ली ने बनाया मास हीरो…2026 में जनता ने बना दिया मुख्यमंत्री…

सीएन, नैनीताल। थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. उन्होंने राजनीति में एंट्री करते ही धमाल मचा दिया. ऐसे में चलिए बताते हैं उस फिल्म के बारे में जिसने उन्हें ‘मास हीरो’ बना दिया.थलापति विजय ने राजनीति में एंट्री करते ही बवाल काट दिया. तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी पार्टी टीवीके को 100 से ज्यादा सीटें मिली और अब उन्होंने राज्य के सीएम पद के लिए शपथ ले ली है. उनका कहना है कि उन्हें फिल्मों में जनता का बहुत प्यार मिला है, जो वह उनकी सेवा करके उन्हें लौटाना चाहते हैं. राजनीतिक के किंग बन चुके विजय की उस फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने उन्हें ‘मास हीरो’ बनाया. थलापति विजय की जिस फिल्म ने उन्हें ‘मास हीरो’ बनाया, उसे 2004 में रिलीज किया गया था, इसके पहले एक्टर ने करीब 37 फिल्मों में काम किया. उन्होंने फ्लॉप फिल्म से डेब्यू किया था. 1992 में आई फिल्म नायल्ल थीरुपु विजय की बतौर लीड एक्टर पहली मूवी थी, जो बुरी तरह पिटी थी. इसके बाद उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा. एमडीबी के अनुसार, एक्टर ने 1992 से 2004 तक करीब 8 फ्लॉप फिल्में दी थी. इसके साथ ही एक्टर की करीब 9 फिल्में एवरेज और एवरेज से कम रहीं. 1992-2004 के बीच उन्होंने करीब 37 फिल्मों में काम किया और 2004 में उनके करियर की वो फिल्म आई, जो टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई. इस फिल्म की रिलीज के बाद एक्टर को एक नया टैग मिला. उनकी पहचान ‘मास हीरो’ के तौर पर की गई. दर्शकों के दिलों में उन्होंने खास जगह बनाई. विजय की 2004 में फिल्म ‘घिल्ली’ आई है. इसमें उनकी और तृषा कृष्णन की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखी और फिल्म में दोनों स्टार्स की रोमांटिक जोड़ी इस कदर हिट हुई कि लोग कभी भुला ही नहीं पाए. इस फिल्म के बाद उन्हें ‘मास एक्शन सुपरस्टार’ कहा जाने लगा था. इसके पहले फिल्म तो कर रहे थे और हिट भी हो रही थीं लेकिन जो पहचान इस मूवी से मिली वो पहले नहीं मिल पाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म तमिलनाडु के सिनेमाघरों में 200 दिनों तक चली थी. इतना ही नहीं, ये 2004 साल की हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने उस समय 40-50 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, जब इसे 20 साल बाद 2024 में दोबारा से रिलीज किया गया था तब भी इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था. इसने 9 दिनों में दुनियाभर में करीब 30 करोड़ की कमाई की थी. गौरतलब है कि थलापति विजय और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘घिल्ली’ को यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी कमाल की है. फिल्म को 10 में से 8.2 रेटिंग मिली. थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. इसे साल 2023 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, वर्ल्डवाइड 605.90 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म का बजट 250 करोड़ था. वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 341.04 करोड़ और ओवरसीज बिजनेस 204 करोड़ था.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीसी के माध्यम से जुड़े आयुक्त व डीएम ने मानसून पूर्व की जा रही तैयारियों के बारे में सीएस को अवगत कराया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING