Connect with us

राजनीति

केदारनाथ उपचुनाव : टिकट को लेकर भाजपा में घमासान, कांग्रेस से गोपाल रावत का नाम लगभग तय

सीएन, रूद्रप्रयाग। केदारनाथ उपचुनाव को लेकर बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कांग्रेस ने पार्टी नेताओं को दिल्ली बुलाकर सुलह करा ली है तो वहीं बीजेपी में बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं। बीजेपी नेता ऐश्वर्या रावत ने बिना टिकट के ही नामांकन पत्र खरीद लिया है। जिसके बाद आज वो दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के भीतर टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। टिकट घोषित होने से पहले ही शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल है। नामांकन पत्र खरीदने के बाद ऐश्वर्या रावत दिल्ली रवाना हो गई है। ऐश्वर्या रावत के नामंकन पत्र खरीदने से भाजपा के भीतर घमासान मच गया है। माना जा रहा है कि टिकट पाने के लिए पार्टी पर दबाव बनाने का भी काम उम्मीदवार कर रहे हैं। 29 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस से प्रत्याशी के तौर पर मनोज रावत का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पर्यवेक्षकों के रिपोर्ट के आधार पर मनोज रावत के नाम पर सहमति बनी है। इसके साथ ही उनके नाम पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी मुहर लगाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से मनोज रावत के नाम का औपचारिक ऐलान बाक़ी है। उनके नाम के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल भी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की शख्सियत : रचना साफ्ट ड्रिंक मार्केटिंग से लेकर लोकसंस्कृति के संवर्धन हेतु समर्पित दीवानदा की अथ: कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING