Connect with us

राजनीति

निकाय चुनाव में नैनीताल कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल को मिली बम्पर जीत, भवाली में पंकज व भीमताल में सीमा ने बाजी मारी

सीएन, नैनीताल। निकाय चुनाव में नैनीताल में कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल ने पार्टी को बम्पर जीत दिला दी है। डॉ.सरस्वती खेतवाल नैनीताल अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुई है। उन्हें कुल 8098 वोट मिले जबकि भाजपा की जीवंती भट्ट को 4198 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की जीवंती भट्ट को 3900 मतों के अंतर से मात दी है। उन्होंने पूरे नगर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी परिवारजनों का धन्यवाद करती हूं। चुनाव के दौरान उन्होंने जो भी वादे किए उन्हे पूरा किया जायेगा। उधर भवाली में कांग्रेस के पंकज आर्य ने भाजपा के प्रकाश आर्य को पराजित किया। भीमताल में कांग्रेस की सीमा टम्टा विजेता घोषित हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 19 मार्च 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING