Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका का बड़ा कदम, ट्रंप के आगे झुक गए जेलेंस्की, युद्ध के अंत की संभावना प्रबल

रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका का बड़ा कदम, ट्रंप के आगे झुक गए जेलेंस्की, युद्ध के अंत की संभावना प्रबल
सीएन, वाशिगटन।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने  संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन संघर्ष को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में रूस द्वारा कब्जा किए गए कीव क्षेत्र का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, वाशिंगटन के इस प्रस्ताव में यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का जिक्र किए बिना युद्ध को जल्द समाप्त करने का आह्वान किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक कदम बताया। यूक्रेन, जो कभी सोवियत संघ का हिस्सा था, स्वतंत्रता के बाद तेजी से विकसित हुआ। लेकिन राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की के सत्ता में आने के बाद अमेरिका के करीब जाने की उनकी रणनीति ने रूस को नाराज़ कर दिया। नाटो में शामिल होने की कोशिशों ने यूक्रेन को रूस से दूर कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप 2022 में युद्ध शुरू हो गया। बता दें कि इस संघर्ष ने यूक्रेन को पूरी तरह से तबाह कर दिया। हजारों नागरिक मारे गए, लाखों लोगों ने देश छोड़ दिया और आर्थिक, बुनियादी ढांचा पूरी तरह बिखर गया। तीन साल तक चला यह युद्ध अमेरिका और नाटो की मदद से लंबा खिंचता रहा लेकिन अंततः यूक्रेन को पीछे हटना पड़ा। वहीं अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद यूक्रेन की स्थिति और खराब हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ शांति वार्ता का समर्थन किया और यूक्रेन पर उसके खनिज संसाधनों तक अमेरिकी कंपनियों की पहुंच देने का दबाव डाला। इस प्रस्ताव ने ज़ेलेंस्की को नाराज कर दिया और उन्होंने अमेरिका व यूरोपीय देशों से समर्थन की मांग की। हालांकि वैश्विक परिदृश्य में यूक्रेन की स्थिति कमजोर होती गई और रूस.यूक्रेन युद्ध के अंत की संभावना प्रबल हो गई। बताते चले कि व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की को साथ आना होगा, क्योंकि हमें लाखों लोगों की जान बचानी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध को जल्द समाप्त करने के लिए दोनों देशों के नेताओं को बातचीत करनी चाहिए। इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने वीडियो संबोधन में कहा कि उन्हें इस समझौते से उचित परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका के साथ समझौते को लेकर बातचीत जारी रहेगी और यह संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा। रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने अंतिम चरण में पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका की नई नीति और रूस की कूटनीति मजबूती के बीच यूक्रेन को अब अपने अस्तित्व को बचाने के लिए समझौते की राह अपनानी पड़ रही है। मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को तानाशाह बताया और उन पर करप्शन के आरोप लगाए थे। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की विदेशी सहायता को अच्छी व्यवस्था मानते हैं और वह चाहते हैं कि उनके लिए आर्थिक सहयोग आगे भी जारी रहे, लेकिन सच ये है कि यह मलाईदार व्यवस्था अब चलने वाली नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन के पास पर्याप्त समय था, फिर भी उन्होंने युद्ध समाप्त नहीं किया। जेलेंस्की ने अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया, तो उनका देश नहीं बचेगा। बता दें कि 24 अप्रैल 2022 को शुरू हुए यूक्रेन.रूस युद्ध को तीन साल पूरे होने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज नैनीताल सहित उत्तराखंड के कई जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश से कई मार्ग बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING