Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

एलओसी पर बढ़ा तनाव, रातभर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

एलओसी पर बढ़ा तनाव, रातभर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
सीएन, जम्मू।
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बृहस्पतिवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह गोलीबारी की। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। एक सूत्र ने कहा पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने की घटनाएं हुईं। उसने कहा, गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। इस संबंध में अभी विस्तार से जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई कूटनीतिक फैसले लिए हैं। जिससे पाकिस्तान तिलमिला गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं भारत इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेनाध्वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। वहीं भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है। वह गीदड़ भभकी दे रहा है। सिंधु जल संधि पर बैन लगाने पर कह रहा है कि यह युद्ध के संकेत है। वहीं पाकिस्तान ने भी गुरुवार को भारत के खिलाफ फैसले लिए।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING