Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

आज है अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस : विविधता में एकता का जश्न मनाने का दिन

आज है अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस : विविधता में एकता का जश्न मनाने का दिन
सीएन, नैनीताल।
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस हर साल 20 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ यानी यूएनओ द्वारा किया जाता है। यह दिवस विविधता में एकता का जश्न मनाने और लोगों को मानव एकजुटता के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यूएनओ के सहस्राब्दी घोषणा के अनुसार एकजुटता उन मूलभूत मूल्यों में से है जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए बेहद आवश्यक हैं। मानव एकजुटता का अर्थ, साझा लक्ष्यों और हितों के बारे में जागरूकता है जो एकता की मनोवैज्ञानिक भावना देता है और समाज में संबंधों को मजबूत करता है और लोगों को एक साथ बांधता है। संयुक्त राष्ट्र मिलेनियम डिक्लेरेशन में कहा गया है कि एकजुटता उन मूलभूत मूल्यों में से एक है जो अंतरराष्ट्रीय  संबंधों को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। एकजुटता के महत्व पर जन जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तरीकों पर चर्चा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस की थीम हर साल समान रहती है। यह दिन दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन के लिए नए रास्तों की तलाश में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरी दुनिया में विशेष रूप से विकासशील देशों में सहयोग समानता और सामाजिक न्याय की संस्कृति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर 2005 को एक संकल्प  पारित कर के एकता को मौलिक और सार्वभौमिक मूल्यों में से एक के रूप में पहचान दी थी। उस संकल्प के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ ने हर साल 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाने की घोषणा की। इसी के साथ यूएनओ द्वारा गरीबी मिटाने के लिए विश्व एकजुटता कोष की स्थापना और अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस की घोषणा करके एकजुटता की अवधारणा को और बढ़ावा दिया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस को मनाने का उद्देश्य. लोगों में एकजुटता की संस्कृति और गरीबी से निपटने के लिए साझा करने की भावना को बढ़ावा देना है। यह एक बेहद महत्वपूर्ण दिवस है क्योंकि इस दिन मानवाधिकार, सामाजिक और आर्थिक विकास और शांति को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के देशों और लोगों को एक साथ लाने के प्रयास किए जाते है। यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जिस तरह संयुक्त राष्ट्र का सतत विकास एजेंडा लोगों पर केंद्रित है, जो लोगों को गरीबी, भुखमरी और बीमारी से बाहर निकालने के लिए निर्धारित वैश्विक साझेदारी द्वारा समर्थित है, ठीक उसी तरह वैश्विक साझेदारी की नींव पर ही वैश्विक सहयोग और एकजुटता का निर्माण किया जा सकता है। विश्व एकजुटता कोष की स्थापना संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यूएनडीपी के एक ट्रस्ट फंड के रूप में फरवरी 2003 में की गई थी। इसका उद्देश्य विकासशील देशों में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था। 

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING