Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

आज 3 मार्च को है विश्व वन्यजीव दिवस : हर जंगली जानवरों और पौधों का सम्मान का दिन

आज 3 मार्च को है विश्व वन्यजीव दिवस: हर जंगली जानवरों और पौधों का सम्मान का दिन
सीएन, नैनीताल।
हर साल 3 मार्च को दुनियाभर में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है जंगली जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के प्रति दुनिया भर में जागरूकता फैलाना। दुनियाभर में जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की अनेक प्रजातियां धीरे.धीरे लुप्त होती जा रही हैं। ऐसे में इस स्थिति को और भी खतरनाक होने से बचाने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की शुरुआत की गयी। 20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें अधिवेशन में हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन को मनाये जाने का मकसद बहुत ही साफ है। बता दें कि यह दिन वन्यजीवों को विलुप्त होने से रोकने के लिए और उन्हें बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 2025 का थीम है-वन्यजीव  संरक्षण वित्तः लोगों और ग्रह में निवेश। हमारे ग्रह की अद्भुत जैव विविधता अमूल्य है लेकिन इसे संरक्षित करना महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत, चला डीएम का डंडा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING