Connect with us

दुर्घटना

रोडवेज बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर युवती की मौत, एक गंभीर घायल

सीएन, हल्द्वानी। एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामपुर रोड में रविवार की सुबह रोडवेज बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बिहारी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब दोनों युवतियाँ स्कूटी पर सवार थीं और उनकी बस से टक्कर हो गई सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान भावना जोशी (मानपुर पश्चिम) ने दम तोड़ दिया, जबकि आंचल सिंह (देवलचौड़ खाम) का इलाज जारी है। दोनों युवतियाँ स्कूटी पर यात्रा कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल से रोडवेज बस (यूके 07 पीए 5115) और स्कूटी (यूके 04टी 3323) को चौकी में सुरक्षित कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नीट परीक्षार्थियों को ऐसे छलना मृत मानवता के समान है, भ्रष्टाचार का कोई फुल स्टॉप है भी या नहीं : खष्टी बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING