Connect with us

राष्ट्रीय

10 सितंबर को देश के सभी राज्यों व उत्तराखंड के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

सीएन, नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139 वां जन्मदिवस समारोह 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के सभी राज्यों व उत्तराखंड के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। समारोह समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी जिलों में अपने संयोजको के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसी क्रम में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा में केंद्रीय वन राज्य मंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।नैनीताल मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि रहेंगे। हल्द्वानी में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के सांसद व पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि रहेंगे। इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में जिला अधिकारी, प्रदेश के सचिव स्तर के अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक एवं गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर अपने संबोधन व्यक्त किए जाएंगे, इस अवसर पर 10 सितंबर 2026 दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल डीडी1 पर भारत सरकार द्वारा बनी फिल्म मूवमेंट का दोपहर 12 प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी दते हुए पंडित गोबिंद बल्लभ पंत जन्म समारोह के संयोजक ललित भट्ट व राजेश कुमार ने तमाम लोगों से अपील की है कि आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 02 सितंबर 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों के लिए आज संतुलन बनाए रखने का दिन है, काम व रिश्तों के बीच बैलेंस बनाकर चलें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING