Connect with us

राष्ट्रीय

अशोक गुलाटी उत्तर प्रदेश पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

अशोक गुलाटी उत्तर प्रदेश पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
सीएन, नईदिल्ली।
पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली के निवास स्थान दिल्ली में उनकी अध्यक्षता में तत्काल प्रभाव से कोर कमेटी की एक बैठक आयोजित गई। मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक शांतनु सक्सेना भी शामिल हुए, जिसमें एक बिंदु पर तत्काल प्रभाव से निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अशोक गुलाटी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। उत्तराखंड के अंदर प्रदेश की इकाइयों को बनाने में अशोक गुलाटी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। राष्ट्रीय कार्यालय पत्रकार प्रेस परिषद नई दिल्ली से प्रेस विज्ञप्ति जारी ‌किया गया है। यह जानकारी मिलते ही पत्रकारों में खुशी लहर दौड़ गई। पत्रकार प्रेस परिषद देहरादून के जिला अध्यक्ष रंजीत वेद रवि अरोड़ा, संरक्षक अनिल शर्मा, अविकल,  उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष नरेंद्र राठौड़, उधम सिंह नगर महानगर अध्यक्ष अमन सिंह, सुरेंद्र गिरधर, चंपावत के अध्यक्ष चमन सिंह भादरिया, खटीमा अध्यक्ष अशोक सरकार, टनकपुर अध्यक्ष नवीन भट्ट, सितारगंज अध्यक्ष गुरमीत सिंह, पीलीभीत जिला अध्यक्ष मोहम्मद नदीम, काशीपुर अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पत्रकार परमजीत सिंह पम्मी, जगदीश चंद्र जिला नैनीताल के अध्यक्ष उर्वा दत्त भट्ट, रानीखेत अध्यक्ष संदीप पाठक, गदरपुर के पत्रकारों सहित दर्जनों पत्रकारों ने बधाई दी है। इसके अलावा रुद्रपुर के नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा, नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने भी बधाई दी है। इधर दूसरी और नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने जारी एक बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पत्रकार प्रेस परिषद पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए युद्ध स्तरीय अभियान चलाया जाएगा।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING