Connect with us

राष्ट्रीय

मुस्लिम इलाका पाकिस्तान, हाई कोर्ट के जज की टिप्पणी पर अचानक बैठी सुप्रीम कोर्ट की बेंच

मुस्लिम इलाका पाकिस्तान, हाई कोर्ट के जज की टिप्पणी पर अचानक बैठी सुप्रीम कोर्ट की बेंच
सीएन, नईदिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के जज की मुस्लिम इलाके को पाकिस्तान कहने वाली टिप्पणी का संज्ञान लिया है। आज चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई में सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच अचानक बैठी। बेंच ने कहा कि हम यहां इसलिए इकट्ठा हुए हैं क्योंकि कर्नाटक हाई कोर्ट के एक जज की कुछ अनावश्यक टिप्पणी का वीडियो सामने आया है। सीजेआई ने कहा कि अटॉर्नी जनरल हम कुछ बुनियादी दिशा.निर्देश दे सकते हैं। कोर्ट ने हाई कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल से रिपोर्ट तलब की है। सीजेआई ने कहा कि हमने कर्नाटक हाई कोर्ट के जज जस्टिस वी श्रीशानंद द्वारा न्यायिक कार्यवाही के दौरान की गई टिप्पणी को संज्ञान में लिया है। हमने सॉलिसिटर जनरल से हमारी सहायता करने को कहा है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा है कि हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से प्रशासनिक निर्देश प्राप्त करने के बाद इस कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपें। यह प्रक्रिया 2 सप्ताह में पूरी की जाए। चीफ जस्टिस ने जजों को एक तरह से नसीहत देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का दौर है और ऐसे में कार्यवाही पर कड़ी नजर रखी जाती है इसलिए हमें उसी हिसाब से काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया है। मालूम हो कि कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल है। जस्टिस वेदव्यासचार श्रीशानंद ने पश्चिमी बेंगलुरु के एक मुस्लिम बहुल इलाके को पाकिस्तान कहा था। बेंगलुरु के मुस्लिम बहुल इलाके मैसूर रोड फ्लाईओवर की तरफ ट्रैफिक पर नाराजगी जताते हुए जस्टिस श्रीशानंद ने कहा था, आप मैसूर रोड फ्लाईओवर की तरफ जाइए। हर ऑटो रिक्शा में 10 लोग होते हैं। कानून वहां लागू नहीं होता क्योंकि मैसूर फ्लाईओवर से होकर गोरी पाल्या से बाजार की ओर जाने वाला रास्ता पाकिस्तान में है, भारत में नहीं। यह हकीकत है। चाहे आप वहां कितने भी सख्त पुलिस अधिकारी को रखें, उसे वहां पीटा जाता है। बताया जा रहा है कि जज साहब का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक महिला वकील को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता डा. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल जिले के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING