Connect with us

मौसम

यूपी समेत 10 राज्यों में घना कोहरा और बर्फबारी, 3 को बारिश की चेतावनी

यूपी समेत 10 राज्यों में घना कोहरा और बर्फबारी, 3 को बारिश की चेतावनी
सीएन, नईदिल्ली।
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिनों के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से हो सकती है। मैदानी इलाकों में पड़ रही ठंड का पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से ही है। देश में सभी बड़े राज्यों जैसे यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थानए हरियाणाए छत्तीसगढ़ में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पास आ गया है। गुरुवार को बिहार के मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री तक गिर गया। हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास रहा। वहीं कई राज्यों में आज सुबह कोहरा छाया रहेगा। उत्तर बिहार के कई जिलों में काफी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं पटना और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में कोहरा कम होगा। उधर यूपी में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रातें काफी ठंडी हो गई हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने रात और सुबह के समय पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं तूफान फेंगल के कारण उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कराईकल और पांडिचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फेंगल के कारण कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिया गया है। वहीं तूफान के कारण कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। पहाड़ों में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल के कई इलाकों में पहले ही बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग की मानें तो आज कश्मीर के कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अलग.अलग हिस्सों में 28 से 30 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 27 से 29 नवंबर के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING