Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम मिलाजुला रहेगा, पर्वतीय जिलों में बूंदाबांदी

उत्तराखंड में आज मौसम मिलाजुला रहेगा, पर्वतीय जिलों में बूंदाबांदी
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में कहीं आंशिक बादल तो कहीं धूप खिले रहेगी वहीं कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आज का मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज बुधवार 24 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं.कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है वहीं अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में बूंदाबांदी और मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही कहीं कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया राज्य के अधिकांशों हिस्सों में अगले तीन दिन यानी 26 मार्च तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा वहीं राज्य में 27 मार्च को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। तापमान की स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING