Connect with us

राजनीति

दिल्ली विस चुनाव में भाजपा विधायक मोहन बिष्ट से बिट्टू कर्नाटक ने शिष्टाचार भेंट की

दिल्ली विस चुनाव में भाजपा विधायक मोहन बिष्ट से बिट्टू कर्नाटक ने शिष्टाचार भेंट की
सीएन, अल्मोड़ा।
बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने दिल्ली विधान सभा की मुस्लिम बाहुल्य मुस्तफाबाद सीट पर जीत हासिल की है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही ओवैसी की पार्टी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया था। ओवैसी ने यहां से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा था। ताहिर हुसैन को 33 हजार 474 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे। मोहन सिंह बिष्ट ने आप के आदिल अहमद खान को 17 हजार 578 वोटों से हराया। वहीं कांग्रेस के अली मेहदी को 11 हजार 763 वोट मिले। बीजेपी ने यहां से मोहन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा जो पहले करावल नगर से विधायक थे। मोहन सिंह बिष्ट छः बार के विधायक हैं। बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक और मुस्तफाबाद से चुनाव जीतकर छठी बार विधानसभा पहुंचे मोहन सिंह बिष्ट का जन्म 2 जून 1957 को हुआ था। वह मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के रहने वाले हैं। वह 1976 से दिल्ली में हैं। यहां आते ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी तब से वह बीजेपी में ही है। मोहन सिंह बिष्ट पहली बार 1998 में विधायक बने थे, उसके बाद 2003, 2008,  2013 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए थे। साल 2025 में बीजेपी ने उन्हें करावल नगर विधानसभा से मुस्तफाबाद शिफ्ट किया था जो मुस्लिम बाहुल्य सीट है, इसके बावजूद मोहन सिंह बिष्ट ने यहां से भी शानदार जीत दर्ज की। उनसे मुलाकात करने वालों में भाजपा नेता रंजीत गडाकोटी, हरीश शर्मा एवं राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING