Connect with us

राजनीति

निकाय चुनाव: भाजपा ने हल्द्वानी में गजराज व काशीपुर के लिए दीपक को मैदान में उतारा

निकाय चुनाव: भाजपा ने हल्द्वानी में गजराज व काशीपुर के लिए दीपक को मैदान में उतारा
सीएन, हल्द्वानी।
निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर भाजपा, कांग्रेस में चल रहा सियासी घमासान आखिरकार अब खत्म हो गया है। दोनों पार्टी ने देर रात देहरादून समेत सभी निगमों के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। खास बात ये है कि दोनों दलों ने सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है। उत्तराखंड में 11 नगर निगम की सीटें हैं, इनमें से पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी फाइनल नहीं किया है। बाकि सभी 10 सीटों पर आमने सामने का मुकाबला साफ हो गया है। सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला देहरादून सीट पर नजर आएगा। भाजपा ने देहरादून से सौरभ थपलियाल पर दांव खेला है। जबकि कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को टिकट दिया है। दोनों ही नए और युवा चेहरे हैं। उत्तराखंड में भाजपा ने देहरादून मेयर के लिए सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश के लिए शंभू पासवान, रुड़की के लिए अनीता देवी अग्रवाल, हल्द्वानी के लिए गजराज सिंह बिष्ट और काशीपुर के लिए दीपक बाली को मैदान में उतारा है। हरिद्वार से ओबीसी महिला प्रत्याशी के रूप में किरण जैसल, श्रीनगर से महिला सीट पर आशा उपाध्याय, कोटद्वार से सामान्य सीट पर शैलेंद्र रावत, पिथौरागढ़ से महिला सीट पर कल्पना देवाल, अल्मोड़ा से ओबीसी सीट पर अजय वर्मा और रुद्रपुर से सामान्य सीट पर विकास शर्मा को मेयर का टिकट दिया है। श्रीनगर नगर निगम की महिला आरक्षित महापौर सीट पर भाजपा ने आशा उपाध्याय को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम से वीरेंद्र पोखरियाल और कोटद्वार से रंजना रावत रुद्रपुर से मोहन खेडा, अल्मोड़ा से भैरव गोस्वामी, हरिद्वार से अमरेश वालियान और रूड़की से पूजा गुप्ता, ऋषिकेश से दीपक जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है। पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस अब तक फैसला नहीं ले पाई है। जबकि आज नामांकन का आखिरी दिन है।
मेयर सीट .भाजपा-कांग्रेस
देहरादून. सौरभ थपलियाल, वीरेंद्र पोखरियाल
ऋषिकेश. शंभू पासवान, दीपक जाटव
कोटद्वार .शैलेंद्र रावत, रंजना रावत
हरिद्वार .किरण जैसल, अमरेश वालियान
रुद्रपुर. विकास शर्मा, मोहन खेड़ा
काशीपुर .दीपक बाली, संदीप सहगल
हल्द्वानी. गजराज सिंह बिष्ट, ललित जोशी
रूड़की. अनीता देवी अग्रवाल, पूजा गुप्ता
अल्मोड़ा .अजय वर्मा, भैरव गोस्वामी
पिथौरागढ़. कल्पना देवाल, होल्ड
श्रीनगर .आशा उपाध्याय, मीना रावत
राज्य में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों सहित 100 नगर निकायों के लिए चुनाव 23 जनवरी को होने वाले हैं। मतदान मतपत्रों से होगा और नतीजे 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 30,83,500 मतदाता हैं, जिनमें से 14,93,519 महिलाएं, 15,89,467 पुरुष और 514 अन्य हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING