Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा, दिन और रात के तापमान में आएगा अंतर

सीएन, दिल्ली/देहरादून। अक्टूबर के महीने का अंतिम समय चल रहा ऐसे में रात में ठंड बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई है । उत्तराखंड के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम शुष्क बने रहने के बावजूद दिन और रात के तापमान में अंतर आएगा। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।मौसम की बेरुखी के साथ-साथ हवा भी लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं पर हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन हो रही है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से चारधाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। धामों के कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है।अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने के चलते केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने तक यात्रियों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है। देहरादून में दिन के समय खिल रही चटख धूप के कारण गर्मी हो रही है तो वहीं दिन और रात के तापमान में अंतर आने से रात के समय ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ रहा है। जिसके चलते सर्द-गर्म होने से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बारिश नहीं होने के चलते हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है।पश्चिम-मध्य अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके साथ संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। यह भारतीय तट से दूर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास एक चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी तक ऊंचाई तक फैला है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने और 22 अक्टूबर के आसपास अवसाद (डिप्रेशन) में बदलने तथा 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बैंक के रिकवरी एजेंट पर कई खाताधारकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING