Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में सप्ताह भीतर होगी बारिश, धुंध से मिलेगी राहत, ठंड में होगा इजाफा

उत्तराखंड में सप्ताह भीतर होगी बारिश, धुंध से मिलेगी राहत, ठंड में होगा इजाफा
सीएन, नैनीताल
। उत्तराखंड में बीते एक पखवाड़े से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। बारिश ना होने के कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम धुंध छाई हुई है। नैनीताल व आसपास के इलाकों में हर रोज दोपहर बाद कोहरा छा रहा है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। रात्रि को तुषारापात भी हो रहा हैं। इसी बीच मौसम विभाग का उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विभाग ने बताया है कि सप्ताह बाद प्रदेश का मौसम बदलेगा और बारिश होगी। उत्तराखंड में कुछ ही दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक हफ्ते बाद हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। जिस से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में छाई धुंध से छुटकारा मिल सकता है। बता दें कि नवंबर महीने की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप खिलने से तापमान को सामान्य बना हुआ है लेकिन सुबह शाम धुंध छाने के कारण ठंड हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक एक हफ्ते के बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं। हवाएं चलने के बाद पहाड़ों की ठंड मैदानी क्षेत्रों में भी दस्तक देगी। जबकि इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि 16-17 नवंबर के बाद हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही पहाड़ों पर बारिश होने के भी आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंगलेश की कविताओं में पीड़ा, अकेलापन व्यक्तिगत नहीं, यह मनुष्य की पीड़ा, मनुष्य का अकेलापन है : आशुतोष
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING