Connect with us

राजनीति

भाजपा विधायक ने पार्टी नेतृत्व को घेरा, कहा-राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप….

सीएन, लैंसडाउन। गढवाल के लैंसडाउन भाजपा विधायक दिलीप रावत ने अनुकृति गुसाईं के भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें इशारों-इशारों में ही सही लेकिन उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी घेरा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद रविवार को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद लैंसडाउन विधानसभा से विधायक दिलीप रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते”। उनके इस पोस्ट को अनुकृति के बीजेपी में शामिल होने से जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अनुकृति गुसाईं के बीजेपी में शामिल होने से लैंसडाउन विधायक खुश नजर नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर उनकी नारजगी खुलकर सामने आने लगी है। अपने पोस्ट में लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने लिखा है “राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते”। इसके साथ ही लिखा है कि अब क्या नमामी गंगे योजना यहां भी शुरु की जाएगी या नहीं? अपने इस पोस्ट के जरिए एक ओर जहां उन्होंने अनुकृति के भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा है तो वहीं दूसरी ओर इशारों-इशारों में ही सही लेकिन अपने पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठाया है। उनके इस पोस्ट के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 27 जून 2026 का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING