Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के मैदानों में जमकर झुलसा रही है चुभती-जलती गर्मी, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने खूब तेवर दिखा रही है। मैदानों में चटक धूप और चुभती-जलती गर्मी जमकर झुलसा रही है। आलम यह रहा कि बीते रविवार के बाद सोमवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन के साथ-साथ शाम के समय भी लू जैसे हालात बने रहे। पर्कवड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को यह आंकड़ा इतना ही रहा जिससे दिनभर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चटक धूप और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी का असर सिर्फ दिन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शाम के समय भी लू जैसी गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। आज मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लू के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उधर मैदानी इलाकों से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 मई तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक राहत के कोई आसार नहीं है। नैनीताल सहित पहाड़ों में भी दिन बेहद गर्म हैं। घाटीवाले क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। नैनीताल व आसपास के इलाकों में भी पारा 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। देश के मैदानी क्षेत्रों में लू व तपती गर्मी से बचने के लिए लोग लगातार पहाडों का रूख कर रहे है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING